HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों ने दो घण्टे तक किया कार्य बहिष्कार

JAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों ने दो घण्टे तक किया कार्य बहिष्कार

JAUNPUR NEWS : विद्युतकर्मियों ने दो घण्टे तक किया कार्य बहिष्कार

अजय पाण्डेय
जौनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर मुख्यालय पर स्थित 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय परिसर में दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इं. आतिश यादव की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। बहिष्कार में जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता, संविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि प्रबन्धन द्वारा किये गये समझौते को पूर्ण नहीं किया जाता है तथा बिजली कर्मचारियों का दमन किया जाता है एवं हड़ताल के दौरान कर्मचारियों का उत्पीड़न होता है तो समस्त कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इसी क्रम में इं. पंकज जायसवाल, इं. अभिषेक केसरवानी, संजय यादव आदि ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रबन्धन अगर अपनी जिद्द पर अड़ी रही तो हम कर्मचारी बाध्य होकर हड़ताल करेंगे।

इस अवसर पर इं. धमेन्द्र कुमार, इं. विरेन्द्र पाल, इं. सौरभ मिश्रा, इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, मोहन पान्डेय, अमित खरे, इन्द्रजीत पाल, सागर श्रीवास्वत, गिरीश यादव, प्रीतम श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read