HomeJaunpurJaunpur News : नवम्बर में होगा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्षों का चुनावः...

Jaunpur News : नवम्बर में होगा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्षों का चुनावः राकेश श्रीवास्तव

Jaunpur News : नवम्बर में होगा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्षों का चुनावः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 11 व 12 सितम्बर को दो दिवसीय अधिवेशन इस्पात नगरी जमशेदपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पूरे प्रदेश के अध्यक्ष, महासचिव सम्मिलित हुए। कार्यकारिणी में तय हुआ कि कायस्थ महासभा अपनी सदस्य संख्या बढ़ाएगी, लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ कर राजनीति में अपनी हिस्सेदारी तय करेगी। बैठक में यह तय हुआ कि पुरानी सारी सदस्यता समाप्त की जाती है, नये सक्रिय व मौलिक सदस्य बनाये जायेंगे।

इसी सूची के अनुसार आगामी नवम्बर में जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष आरूणी चंद्र सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय अस्थाना आदि उपस्थित रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read