Jaunpur News : जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत बराई गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोलानाथ पुत्र कमलेश सिंह व दीपक सिंह, मुकुट सिंह, प्रदीप सिंह के बीच कुछ दिनों से दोनों लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। भोलानाथ सिंह ने बताया कि मेरे बड़े पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी वजह से गेहूं की फसल काटकर खेत में पड़ा है।

शनिवार की दोपहर प्रदीप सिंह मुंबई से घर हवाई जहाज से आते ही लाठी डंडा व हाकी स्त्रीक खरीदकर साथ लेकर आए। हम लोग घर से थानागद्दी सब्जी खरीदने के लिए आए थे जैसे ही सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में रोक करके मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान मुकुट सिंग ने मुझे पकड़ लिया तभी पास के लकड़े के दुकान से कुल्हाड़ी लेकर प्रदीप सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी जब मेरे जांघों पर लगी तो खून निकलने लगा खून निकलते देख मौके दीपक सिंह, मुकुट सिंह व प्रदीप सिंह फरार हो गए। परिजन द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लाकर पुलिस को सूचना दिये। पुलिस तहरीर को लेकर जांच में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














