Jaunpur News : एक ही बार में दोनों कुल्हों को बदलकर डा. आलोक ने मरीज को दर्द से दिलायी निजात
963157
Jaunpur News : एक ही बार में दोनों कुल्हों को बदलकर डा. आलोक ने मरीज को दर्द से दिलायी निजात
जौनपुर। नगर के नईगंज (प्रयागराज मार्ग) में स्थित दुर्गा सिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव ने एक ही बार में दोनों कूल्हों को बदलकर बेलावां निवासी भानु प्रताप चौहान 46 वर्ष को नया जीवनदान दिया। साथ ही सराहनीय कार्य करते हुये उन्होंने जनपद में एक नया इतिहास रच दिया। इस बाबत पूछे जाने पर डा. आलोक यादव ने बताया कि मरीज पिछले कई वर्षों से परेशान था जिन्हें चलने में काफी दिक्कत होती थी। जब वह मरीज हमारे पास आये तो हमने उन्हें दोनों कूल्हों का प्रत्यारोपण करने की सलाह दिया।
इसके बाद मरीज ने दोनों कूल्हों को एक साथ प्रत्यारोपण करने की बात कही। डा. यादव ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ बड़े शहरों में उपलब्ध होती है लेकिन जनपद के दुर्गा सिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में अत्याधुनिक सुविधाओं और बेस्ट आईसीयू केयर के कारण यह उपचार सम्भव है। इसके बाद मरीज के इच्छानुसार उनके दोनों कूल्हों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण के बाद मरीज व उनके परिजन ने डा. आलोक सहित पूरे स्टाफ के प्रति आभार जताया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।