HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दर्जनों दलित महिला—पुरूष सपा में हुये शामिल

JAUNPUR NEWS : दर्जनों दलित महिला—पुरूष सपा में हुये शामिल

JAUNPUR NEWS : दर्जनों दलित महिला—पुरूष सपा में हुये शामिल

सिद्धीकपुर में आयोजित हुआ सदस्यता सम्मेलन
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में दलित बस्ती में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई जिसमें दर्जनों दलित महिला पुरुष सपा की सदस्यता लेकर सपा में शामिल हो गए। लोगों ने बढ़ती हुई महंगाई को जिम्मेदार बताया। सपा कार्यकर्ता एव सदस्यता सम्मेलन सिद्दीकपुर के दलित बस्ती प्यारे लाल भारती के निवास स्थान पर हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने भाजपा सरकार को नाकाम सरकार बताते हुये कहा कि यह भेदभाव से कम कर रही है। सपा नेता अमित यादव ने कहा कि बाबा साहब के सपनों का सर्वजन एकता की समाजवादी भारत बनाने के लिए सपा बीड़ा उठाया है। सत्ता के करनी—कथनी के अंतर के चलते अब लोग अपनी मानसिकता बदल रहे हैं और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। दलितों के साथ अन्याय बढा है और समाजवादी पार्टी दलितों के साथ खड़ी है। सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि लोग अपनी मन्सा को बदल रहे हैं और पिछड़े दलित तेजी के साथ सपा से जूड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय हो रहा है। इस दौरान 80 से अधिक लोग सपा की सदस्य लिए और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी दारा सिंह चौहान ने किया। प्यारे लाल की अगुआई में लोगों समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर बूथ प्रभारी राजेश यादव, राज बहादुर यादव, शंकर गौतम, भोला गौतम, रविशंकर गौतम, राजेश गौतम, फेरई गौतम, रमेश भारती, निर्मला देवी, सुशीला देवी, राजपति देवी, सुमित्रा देवी, मीणा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read