HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये डीएम—एसपी ने...

JAUNPUR NEWS : मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये डीएम—एसपी ने लिया जायजा

JAUNPUR NEWS : मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये डीएम—एसपी ने लिया जायजा

जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज झा और पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने टीडी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी, बैरिकेडिंग सहित मतगणना के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की 12 निकायों की मतगणना 13 मई को सुबह 8 बजे 105 टेबल पर होगी जिसमें टीडी इण्टर कालेज में जौनपुर नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत कचगांव, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर, नगर पंचायत जफराबाद निकाय की गणना और अन्य निकायों की गणना उनके तहसील क्षेत्रों में होगी। नगर पालिका परिषद शाहगंज एवं नगर पंचायत खेतासराय की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर एवं नगर पंचायत मछलीशहर की मतगणना बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर परिसर में होगी।

नगर पंचायत मड़ियाहॅू एवं रामपुर की मतगणना स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज मड़ियाहॅू, नगर पंचायत केराकत की मतगणना पब्लिक इण्टर कालेज मनियरा केराकत एवं नगर पंचायत बदलापुर की मतगणना सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में होगी। समस्त लगे कार्मिकों का रेंडमाइजेशन हो चुका है और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी बी.बी.सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read