Jaunpur News : डीएम ने जल जीवन मिशन कार्य का किया निरीक्षण
96394
Jaunpur News : डीएम ने जल जीवन मिशन कार्य का किया निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने ग्राम पंचायत धर्मापुर में चल रहे जल जीवन मिशन कार्य का निरीक्षण किया जहां एक्सईएन जल निगम राजेश गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में 17 किलोमीटर पाइप डाली गई है एवं 661 के सापेक्ष 375 लोगों को कनेक्शन दे दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अवशेष लोगों को शीघ्र अति शीघ्र कनेक्शन दे दिया जाए। एक्सईएन जल निगम ने बताया कि प्रत्येक घर से रु 50 महीना चार्ज किया जाएगा और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था वेलस्पन को निर्देशित किया कि जो भी कार्य करा रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और प्रतिदिन 500 से 600 कनेक्शन दिए जाए। जिलाधिकारी ने वेलस्पन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मजदूर, मशीनों की संख्या बढ़ाकर त्रीव गति से कार्य कराएं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर पानी के संबंध में जानकारी लेते हुये कहा कि अधिक से अधिक लोग जल का कनेक्शन ले ले। एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि स्टोर पर स्वयं जाकर सामान की गुणवत्ता की जांच करें। जिलाधिकारी ने पानी की टंकी की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि संभव हो तो बगल में बने स्टोर रूम की जगह नई टँकी बनाए जाने का डीपीआर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि थर्ड पार्टी से कार्यों की जांच कराई जाए। एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवं सचिव की बैठक कराई जाए। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, वेलस्पन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंदर कुमार, केके तिवारी, जेई जल निगम विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।