HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने कलेक्टेªट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर...

Jaunpur News : डीएम ने कलेक्टेªट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर दिया निर्देश

Jaunpur News : डीएम ने कलेक्टेªट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर दिया निर्देश

जौनपुर। वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका देखी गई, जिसमें पेशकार अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सदानंद प्रजापति, पेशकार नगर मजिस्ट्रेट प्रेम वर्मा, वीडर शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित सीआरए सतीश श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले जिनका आज का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

सी.आर.ए. की पूर्व में अनुशासनहीनता की शिकायत प्राप्त होने व निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि एवं अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर जांच कराए जाने व जांच के उपरांत विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने रजिस्टर नंबर 4 व 6, गार्ड फाइल, दाखिल दफ्तरी, खतौनी, मालखाना सहित अन्य रिकार्डो की समीक्षा की। निरीक्षण में अभिलेख अपडेट मिले और जिनमें कमियां मिली उन्हें ठीक करने के निर्देश सम्बंधित पटल सहायक को दिया। जिलाधिकारी ने मानवाधिकार के लंबित प्रकरण की जानकारी लेते हुये समय से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि आडिट आपत्ति के मामलों का अभियान चलाकर निस्तारण कराया जाए। उपजिलाधिकारी केराकत की जीपीएफ पुस्तक सहित अन्य पुस्तकें देखी जो अपडेट मिली। नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देश दिया कि तत्काल बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाए। डीएलआरसी को निर्देशित किया कि पट्टो की नई फाइल बनाई जाए। राजस्व वादों के 5 साल से पुराने प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश को निर्देशित किया कि एक साफ्टवेयर डेवलप किया जाए जिससे फाइलों को ट्रैक किया जाए। आईजीआरएस प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा सबसे खराब प्रगति है, रैंक खराब है, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। इस अवसर पर ई.आर. के अशोक मिश्रा, पुष्पा श्रीवास्तव, हारून रशीद, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read