HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने वार रूम का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने वार रूम का किया निरीक्षण

Jaunpur News : डीएम ने वार रूम का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने स्थानीय तहसील के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत बनाए गए वार रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजीटाइजेशन की प्रगति के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सभी कार्मिक समय से आवंटित कार्य पूर्ण करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। कार्य ससमय सम्पादित किया जा सके इसके लिए तहसील केराकत के सभागार में भी शिफ्टवार कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायक और बीएलओ के अतिरिक्त शिक्षकगण, लेखपाल, अमीन भी डिजिटाइजेशन के कार्य में लगाए गए हैं।
जिला निवार्चन अधिकारी ने उपस्थित सुपरवाइजरों से डिजिटाइजेशन की जानकारी लेते हुये सभी को समयबद्व रूप से कार्य करने और मैपिंग के पश्चात ही डिजीटाइजेशन के कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना भी किये। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने जो अवधि बढ़ाई है, उस अवधि में अच्छा कार्य करते हुए कार्य को ससमय संपादित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी को विस्तार से विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read