JAUNPUR NEWS : डीएम ने नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं का किया सम्मान
जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ भवन में जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित कलेक्ट्रेट बार के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही उनके साथ बैठक कर अधिवक्ताओं व बार की समास्याओं पर चर्चा की जिस पर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि संघ भवन स्थित पानी टँकी जर्जर व पुरानी है और भवन के बाहर सफाईं कम होने से गंदगी रहती है।
इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द टंकी बदलवा दी जाय और उन्होंने कूड़े के लिए 02 कंटेनर रखे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज मिश्रा एडवोकेट, महामंत्री लाल बहादुर यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश पाल एडवोकेट, सयुंक्त मंत्री सोमारू राम प्रजापति, जयत्री प्रसाद मिश्र, रामफेर उपाध्याय, हरिश्चन्द्र, प्रदीप यादव, अखिलेश यादव, बृजेश यादव, अभय यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











