HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम ने की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

JAUNPUR NEWS : डीएम ने की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

JAUNPUR NEWS : डीएम ने की विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता के विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने एस.टी.पी. की प्रगति का समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मानसून के पहले सभी नाले टैप कर दिए जाएं और यदि 15 जून तक नही हुआ तो फर्म को ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस की शिकायतों को प्रतिदिन चेक करें और डिफॉल्टर की श्रेणी में न जाने दे। शिकायतकर्ताओं से बात अवश्य करें।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी अनुपस्थित रहे जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें स्पस्टीकरण देने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने फसल बीमा की समीक्षा के दौरान पाया कि गेहूं के नुकसान की भरपाई अभी नही की गई है जिस पर बीमा कम्पनी के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। गोल्डेन कार्ड की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि जिन अंत्योदय धारक का गोल्डेन कार्ड नहीं बना है, उनकी सूची दे और अभियान चलाकर 01 सप्ताह में अवशेष का कार्ड बनाये।

रूफ-टॉप हार्वेस्टिंग में 25 का लक्ष्य मिला था जिसमें सहायक अभियंता लघु सिंचाई आदित्य नारायण ने बताया कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्षा जल संभरण, रिचार्ज की महता के दृष्टिगत, शासकीय, अर्धशासकीय भवनों पर पूर्ण रूफ टॉप रेन हार्वेस्टर प्रणाली जनसुनवाई भवन कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर, विकास खंड महाराजगंज में जूनियर हाईस्कूल पूरागंभीर शाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महाराजगंज, जूनियर हाई स्कूल महाराजगंज, कम्पोजिट विद्यालय हरईपुर (रामनगर), विकास खंड बदलापुर में प्राथमिक विद्यालय कमलापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा, प्राथमिक विद्यालय सिंधी लस्कर मछलीगांव, विकास खण्ड करंजाकला में जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर चकिया, जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर, विकास खंड केराकत में थानागद्दी साधन सहकारी समिति, नरहन साधन सहकारी समिति नरहन, विकास खंड सिरकोनी में प्राथमिक विद्यालय बेलवा रामसागर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परियावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा, पंचशील इंटर कॉलेज फतेहगंज, विकास खंड रामनगर में प्राथमिक विद्यालय रामनगर प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय नौकरा, विकास खंड बक्सा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेडवा बक्सा, प्राथमिक विद्यालय तेजी बाजार दिलशादपुर, विकास खंड धर्मापुर में जूनियर हाई स्कूल सरेमू, कम्पोजिट चौकी पिलखुआ, विकास खंड मुफ्तीगंज में कम्पोजिट विद्यालय अहन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेवा में बनाया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पैसे भेजे जाने का बावजूद आवास नहीं बना रहे हैं तो रिकवरी की कार्यवाही की जाये। सामूहिक विवाह के 250 जोड़ो का लक्ष्य मिला है जिसका आयोजन मई में किये जाएं। इस दौरान निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा की और कार्यदायी संस्थाओ को निर्देश दिया कि समय से कार्य पूर्ण कराये। उन्होंने जनपद में चल रहे अमृत सरोवर की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिया की अमृत सरोवर एवं बसूई नदी पर चल रहे कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। जल सम्वर्धन के कार्य में लापरवाही न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read