HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम ने परिवहन ठेकेदारों के साथ की बैठक

JAUNPUR NEWS : डीएम ने परिवहन ठेकेदारों के साथ की बैठक

JAUNPUR NEWS : डीएम ने परिवहन ठेकेदारों के साथ की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने जनसुनवाई कक्ष में परिवहन ठेकेदारों के साथ बैठक की जहां उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के खाद्यान की उठान की समीक्षा करते हुए परिवहन ठेकेदारों को बताया कि नवंबर महीने का एन.एफ.एस.ए. के उठान की तारीख शासन द्वारा 15 जनवरी तय है, के क्रम में निर्देश दिया कि गाड़ियों की संख्या बढ़ाते हुए 15 जनवरी तक शासन के मंशानुरूप उठान कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने दिसंबर एन.एफ.एस.ए. उठान को 31 जनवरी तक कराने के भी निर्देश दिए। जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही एवं डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक को नियमित रूप से मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रेषण प्रभारी सुभाष चन्द्र, अशोक मौर्य आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read