HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की चुनावी बैठक

Jaunpur News : डीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की चुनावी बैठक

Jaunpur News : डीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की चुनावी बैठक

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा निर्वाचन 2022 की तैयारियों के संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शिता पूर्ण और कोविड-19 प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि युवा मतदाताओं को मतदान में जोड़ने के लिए जागरूक करें। जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप को-आर्डिनेटर ऐसे कार्यक्रम कराएं जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान करने हेतु प्रेरित हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारीगण आयोग द्वारा दिए गए अद्यतन गाइडलाइन का अध्ययन अवश्य कर लें। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले की सभी का शत-प्रतिशत कोरोना का टीकाकरण हो जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि सभी बूथों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहें। मॉडल बूथ बनाए जाने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश सहित अन्य प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

Must Read