HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिये...

JAUNPUR NEWS : डीएम ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

JAUNPUR NEWS : डीएम ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई जहां बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नेवर पेड उपभोक्ताओं से बिल जमा कराना सुनिश्चित करें। 10 किलोवाट से ऊपर के बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटते हुए विद्युत बिल जमा कराने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक खंड अपने 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर बिल का भुगतान कराएं।

ग्रामीण क्षेत्रों में पंपिंग सेट पर मीटर लगाने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह, शुभेन्द्र शाह, दिग्विजय, हरीश प्रजापति, रामानंद मिश्रा, रामनरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read