HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल बक्शा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का किया...

JAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल बक्शा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

JAUNPUR NEWS : दिव्यांग स्कूल बक्शा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल द्वारा डॉ दिनेश शर्मा (पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) विधान परिषद सदस्य लखनऊ का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने बारी बारी से माल्यार्पण करके स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम डॉ प्रमोद सैनी जिलाध्यक्ष स्पेशल ओलम्पिक भारत द्वारा कराया गया। डॉ सैनी ने मुख्य अतिथि को माता शीतला चौकियां की प्रतिमा व प्रसाद देकर सम्मानित किया। संस्थान के प्रबन्धक विनोद माली ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया और उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, स्वामी श्याम जी महाराज, संस्थान उपाध्यक्ष राम अवतार माली, जितेंद्र मिश्रा मण्डल अध्यक्ष, दुर्गा मौर्य, अरुण मौर्या, मुन्ना, प्रमोद दुबे, पवन अग्रहरि, शिवपूजन माली, संतोष गुप्ता, मनोज माली, पवन उपाध्याय, अमीर गुप्ता, गौरव मौर्या, मिथिलेश, सत्येंद्र, मुन्ना लाल मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read