HomeJaunpurJaunpur News : थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

Jaunpur News : थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

Jaunpur News : थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

जौनपुर। माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने थाना सरायख्वाजा में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुँच कर फरियादियों की समस्यायें सुनी।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पुलिस टीम के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अगर मामला गंभीर है तो तत्काल उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एससी एसटी रजिस्टर का निरीक्षण किया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आने वाले फरियादियों से अच्छा बर्ताव किया जाय। उनके बैठने के लिए कुर्सी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read