HomeJaunpurJaunpur News: जिलाधिकारी ने जन सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से...

Jaunpur News: जिलाधिकारी ने जन सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील

  • जिलाधिकारी ने जन सेवा केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से की ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में जमालापुर स्थित ‘नवीन जन सेवा केंद्र’ (CSC) का जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन सेवा केंद्र पर चल रहे ‘फार्मर रजिस्ट्री’ के कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुये उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य होगी। भविष्य में शासन की समस्त कृषि योजनाओं को इसी फॉर्मर रजिस्ट्री से लिंक किया जायेगा।
उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि वे अपने गांवों में आयोजित होने वाले कैंपों में जाकर या संबंधित लेखपाल से संपर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द से जल्द पूर्ण करा लें और यदि किसी किसान के खतौनी और आधार के विवरण में कोई विसंगति या त्रुटि है तो उसका निराकरण भी लेखपाल और राजस्व टीम के माध्यम से तत्काल कराया जा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और राजनीतिक प्रतिनिधियों से भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर किसान सीधे लेखपाल, तहसीलदार या उप-जिलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी सहित स्थानीय जन उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read