HomeJaunpurJaunpur News : जिलाधिकारी ने बैठक में मातहतों को दिये आवश्यक दिशा...

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने बैठक में मातहतों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने बैठक में मातहतों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की जिलास्तरीय दिव्यांगता समिति, जिला प्रबन्धन समिति (डीएमटी) एवं जनपद स्तरीय समन्वय समिति (यूनिवर्सल आईडी) की बैठक विकास भवन सभागार में हुई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण कराकर पात्र दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण हेतु आवेदन पत्र जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को उपलब्ध करायें। समस्त खण्ड विकास अधिकारी, दुकान संचालन एवं शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना हेतु प्रति विकास खण्ड से कम से कम एक आवेदन आनलाइन कराकर आवेदन पत्र की हार्ड कापी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने डी0सी0 मनरेगा से कहा कि हर ग्रामसभा में कम से कम एक दिव्यांगजन को मनरेगा अन्तर्गत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, काक्लियर इम्प्लांट हेतु 0 से 6 वर्ष के मूक बधिर दिव्यांगजनों को सर्वेक्षण कराकर सूची जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उपलब्ध करायें। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जनपद के कुष्ठ रोगियों की अद्यतन सूची जिला कुष्ठ अधिकारी से प्राप्त कर अवगत करायें जिससे और अधिक पात्र कुष्ठजनों को कुष्ठावस्था पेंशन दिया जा सके। जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी निर्देशित किया कि जनपद के समस्त दिव्यांग पेंशनर्स के यूडीआईडी (स्मार्ट कार्ड) अतिशीघ्र बनवा लें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read