HomeJaunpurJaunpur News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सुइथाकला का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सुइथाकला का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News : जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सुइथाकला का किया औचक निरीक्षण

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह के साथ विकास खण्ड सुइथाकला सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा थाने का औचक निरीक्षण किया। विकास खण्ड पहुंचने के उपरान्त जिलाधिकारी ने कार्यालय के समस्त पटल के कार्यों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अभिलेखों की जांच पड़ताल किये। विकास खण्ड परिसर में सभागार तथा मनरेगा पार्क का निरीक्षण करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने परिसर में वट वृक्ष रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया तथा लखनऊ बलिया राजमार्ग के मुख्य मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक सड़क के दोनों पटरियों के किनारे पौधरोपण कराने का आदेश दिया।

विकास खण्ड कार्यालय से निकलकर जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला पहुंचे, जहां चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी यादव सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति में प्रसूति गृह समेत अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से चिकित्सकीय सुविधाओं के विषय में आवश्यक जानकारी लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने थाना सरपतहां का भी निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, साफ-सफाई का निरीक्षण करने के उपरांत संतुष्टि जाहिर की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन महिला बैरक का निरीक्षण कर तीन महीने के भीतर कार्य पूरा करने की बात कही गयी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार, जेई एमआई उदयभान यादव, जेई आरएस विजय प्रताप सिंह, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी राम कृष्ण पाल, हरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र शाह, मो. शाहिद, सौरभ मिश्र, युगेश पाठक, सुरेन्द्र नाथ, हरिश्चन्द्र यादव, दीपक यादव, कार्यालय अधीक्षक दीनबन्धु गुप्ता, उर्दू अनुवादक तनवीर हसन आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read