HomeJaunpurJaunpur News : इण्डो नेपाल अन्तरराष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जिले को मिले...

Jaunpur News : इण्डो नेपाल अन्तरराष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जिले को मिले 6 पदक

Jaunpur News : इण्डो नेपाल अन्तरराष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जिले को मिले 6 पदक

जौनपुर। वाराणसी में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 27 से 30 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ जहां जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया जहां 2 खिलाड़ी स्वर्ण, 2 रजत व 2 खिलाड़ी कांस्य पदक पर कब्जा जमाये। आदित्य प्रताप सिंह कैडेट अंडर 53 किलो भर वर्ग व निखिल राय जूनियर 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल।

श्रवण कुमार जूनियर 48 किलो व कार्तिकेय राय जूनियर अंडर 57 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल व अनुराग यादव जूनियर 41 किलो भार वर्ग व शिवम बिन्द कैडेट अंडर 49 किलो भार वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता। इन खिलाड़ियों के इस सफलता पर ग्रामवासियों, स्कूल, शुभचिंतकों की खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं जौनपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, शिक्षक/सचिव संजय पाल आदि ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

Must Read