HomeJaunpurJaunpur News: परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने की प्रशिक्षण बैठक

Jaunpur News: परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने की प्रशिक्षण बैठक

  • परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने की प्रशिक्षण बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 को जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण बैठक की गई। बैठक में परीक्षा कार्य में तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद के 20 परीक्षा केन्द्रों पर 3 एवं 4 जून को दो पालियों में आयोजित होने वाली टीजीटी परीक्षा के लिए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घंटा पूर्व अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखेंगे।
उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक, परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read