Jaunpur News : भाजपा की मण्डल स्तरीय बैठक में हुआ विचार विमर्श
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। निकाय चुनाव के सम्बन्ध में सोमवार को शाहगंज नगर पालिका परिसर स्थित सभागार में भारतीय जनता पार्टी की मण्डल स्तरीय सांगठनिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और चुनाव प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने निकाय चुनाव की रणनीति और तैयारी को लेकर वर्तमान पदाधिकारियों, सभासदों और भावी प्रत्याशियों से विचार विमर्श किया और आवश्यक निर्देश भी दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने किया। संचालन भाजपा मण्डल शाहगंज के महामंत्री चिंताहरण शर्मा व मनोनीत सभासद भुवनेश्वर मोदवाल ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री विजय लक्ष्मी गुप्ता, मण्डल मंत्री सुभांकर चौहान, धर्मेंद्र सिंह, अनिल मोदनवाल, बेचन सिंह, रीता जायसवाल, सभासद संदीप जायसवाल, कृष्णकांत सोनी, प्रेमचन्द, सर्वेश चौरसिया, धीरज पाटिल, राहुल अन्ना, रजत जायसवाल, मुस्कित, महफूज, विद्या सागर, अमित शर्मा, अजय जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, ओम चौरसिया, देवी प्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












