Jaunpur News : पशुपालन निदेशक ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
96377
Jaunpur News : पशुपालन निदेशक ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
विकास यादव/डा. संजय यादव बक्शा/बदलापुर, जौनपुर। शासन द्वारा नामित विभागीय नोडल अधिकारी/निदेशक पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ डा. इंद्रमणि ने गो-आश्रय स्थल शाहपुर विकास खंड बदलापुर और सादनपुर विकास खंड बक्सा एवं गो-आश्रय स्थल कृषि भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि गो-आश्रय स्थलों में भूसा भंडारण की क्षमता है और मौके पर पर्याप्त भूसा पाया भी गया। कहीं भी जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत दिए गए गोवंशो का सत्यापन भी किया। लाभार्थियों ने बताया कि धनराशि प्राप्त हो रही है।
नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन गोआश्रय का भ्रमण करके अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की समीक्षा से अवगत कराते रहे। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चधिकारियों को अवगत करायें। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी ने विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया कि गौशाला में पायी गयी कमियों को दूर कराते हुए एचएस टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाय एवं चारागाह की चिन्हाकित जमीन पर हरा चारा बोने हेतु ग्राम प्रधान से सम्पर्क कर हरा चारा उगाया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।