HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डिजिटल मंचों पर है फेक न्यूज़ की भरमार: एमएलसी

JAUNPUR NEWS : डिजिटल मंचों पर है फेक न्यूज़ की भरमार: एमएलसी

JAUNPUR NEWS : डिजिटल मंचों पर है फेक न्यूज़ की भरमार: एमएलसी

नये दौर की मीडिया व चुनौतियां विषयक संवाद कार्यक्रम आयोजित

पूविवि के जनसंचार विभाग में हुआ आयोजन

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को नए दौर की मीडिया और चुनौतियां विषयक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विभाग के पूर्व छात्र एवं इंडिया वॉइस समाचार चैनल के प्रमुख बृजेश सिंह ने कहा कि आज डिजिटल होती मीडिया ने कार्य के तरीकों को बदल दिया है। आम जन मानस को खबरें पहुचाने में मीडिया संस्थानों के अलावा बहुत से प्लेटफार्म आ गए है। डिजिटल मंचों पर फेक न्यूज़ की भरमार हो गई है। आम आदमी गलत और सही में फर्क नहीं पर रहा है। ऐसे में आज भी समाचार पत्रों की प्रासंगिकता बनी हुई है।


जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के अवसर कभी कम नहीं हुए। आवश्यकता इस बात की है कि मांग के अनुरूप अपने को तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल में सतत अध्ययन एवं लेखन है। विविध विषयों पर निरंतर लेखन का क्रम आगे का मार्ग सरल कर देता है।
विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चन्दन सिंह समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read