HomeJaunpurJaunpur News : डिजिटल साक्षरता व जागरूकता जरूरीः प्रो. मुकुल

Jaunpur News : डिजिटल साक्षरता व जागरूकता जरूरीः प्रो. मुकुल

Jaunpur News : डिजिटल साक्षरता व जागरूकता जरूरीः प्रो. मुकुल

सुरक्षित इण्टरनेट दिवस पर पूविवि में आनलाइन सेमिनार आयोजित
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की प्रेरणा से मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर सुरक्षित इंटरनेटः सामाजिक आवश्यकता और महत्व विषयक आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि आज इन्टरनेट हम सबके जीवन का अहम हिस्सा हो गया है।

भारत में इंटरनेट के उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। मल्टीमीडिया मोबाइल लोगों के हाथों में है जिससे वह दुनिया की सैर कर रहे हैं लेकिन हमारे देश की बहुत बड़ी आबादी को उसके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्टरनेट के सही और सुरक्षित उपयोग के लिए डिजिटल साक्षरता और जागरुकता को बढ़ाना होगा। उन्होंने इन्टरनेट और निजता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मोबाइल के बहुत सारे एप्लीकेशन और कई वेबसाइट हमारी निजता में सेंधमारी कर रही है जिसकी जानकारी तक हमें नहीं होती है। हम सुविधा के नाम पर अपनी निजता से समझौता कर रहे हैं।

प्रश्नोत्तरी सत्र में प्रो. मुकुल ने इन्टरनेट सुरक्षा और प्रयोग से जुड़े प्रतिभागियों के सवालों का जवाब दिया। वेबिनार के समन्वयक विभाग के अध्यक्ष डा. मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने संचालन एवं डा. सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. वीडी शर्मा, प्रो. देवराज, प्रो. राजेश शर्मा, डा. विजेंदु चतुर्वेदी, डा. राजेश कुशवाहा, डा. सतीश जैसल, डा. प्रमोद यादव, डा. प्रमोद कुमार, डा. चंदन सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. श्याम कन्हैया सिंह, शशिकांत यादव, डा. मिथिलेश यादव, डा. पुनीत धवन, डा. रिचा शर्मा समेत देश के विभिन्न भागों से प्रतिभागी जुड़े।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read