JAUNPUR NEWS : त्रिलोचन महादेव मन्दिर पर देव दिपावली 7 को
JAUNPUR NEWS : त्रिलोचन महादेव मन्दिर पर देव दिपावली 7 को
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव मे देव दीपावली का कार्यक्रम 7 नवंबर को मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरी ने बताया कि शाम 7 बजे 5100 दीपों से दीपदान व गंगा आरती के तत्पश्चात भव्य झांकी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
देव दीपावली कार्यों में जुटे अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, मंत्री ओमकार गिरी, मुख्य पुजारी सोनू गिरी, पुजारी गढ़ अशोक गिरी, ओम प्रकाश गिरी, महंत संजय गिरी के साथ जलालपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने मौके का जायजा लिया। साथ ही कहा कि शान्ति एवं सुरक्षा की दृष्टि से चाक चौबंद व्यवस्था किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।