HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस में महिला को हुई डिलीवरी, जच्चा—बच्चा सुरक्षित

JAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस में महिला को हुई डिलीवरी, जच्चा—बच्चा सुरक्षित

JAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस में महिला को हुई डिलीवरी, जच्चा—बच्चा सुरक्षित

ईएमटी व पायलट ने किया सहयोग, लोगों ने सराहा
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। करंजाकला गांव निवासी एक युवती को प्रसव पीड़ा हुई एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले जा रहे थे। स्वास्थ्य केंद्र के दो किलोमीटर पहले ईएमटी व पायलट ने डिलीवरी सकुशल करा दी जिसके लोगों ने प्रशंसा की है।

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के गांव निवासी अमित यादव 29 वर्ष पत्नी पूजा यादव को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया जिसमें मौके पर एंबुलेंस में ईएमटी अभिमन्यु यादव व पायलट चंद्रसेन यादव लेकर पहुंचे जिन्होंने घर से पीड़ित को एंबुलेंस में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला की ओर चल दिये।

बताया गया कि जैसे ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई, वैसे ही ईएमटी अभिमन्यु कुमार व पायलट चंद्रसेन यादव अपनी सूझ—बूझ से अन्य सहयोगियों के साथ एंबुलेंस में ही डिलीवरी करा दी और जरूरत की दवाएं भी दी। जच्चा—बच्चा स्वस्थ है और डिलीवरी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला डॉक्टरों को दिखाया डॉक्टरों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि डिलीवरी नॉर्मल हुई है। इसमें निश्चय ही पायलट चंद्रसेन यादव कि सराहनीय कदम रहा जिसकी सभी लोगों ने सराहना की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read