JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बनी चर्चा का विषय
इशरत हुसैन
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उक्त गांव निवासी आशीष मिश्रा पुत्र गिरीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार के दिन गेहूं की कटाई करके अपने घर शाम 6 बजे वापस गए जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई।
किसी व्यक्ति द्वारा घटना की जानकारी लाइन बाजार पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशीष की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह.तरह की चर्चा चल रही है लेकिन अब यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








