JAUNPUR NEWS : शाहगंज में युवक का मिला शव
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नयी आबादी मोहल्ला स्थित चकबंदी आफिस के समीप एक युवक सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी 33 वर्षीय संतोष यादव पुत्र मोतीलाल यादव मंगलवार की देर रात लखनऊ से दवा लेकर घर जाने के लिए खुटहन मार्ग पर पैदल ही सघन का इंतजार कर रहा था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की तलाशी लेने पर फोन मिलने पर परिजनों को सूचना दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











