HomeJaunpurJaunpur News : गोमती नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने...

Jaunpur News : गोमती नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

Jaunpur News : गोमती नदी में मिला युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची गांव के पास लगभग 28 वर्षीय युवक का शव गोमती नदी में उतराया मिला। स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने और सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवायी। मृत युवक की शिनाख्त मुकेश जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल निवासी रिजवी खां थाना शहर कोतवाली के रूप में हुई।

शिनाख्त के पश्चात थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया सम्भवतः युवक ने नगर के शाही पुल से गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया जिसका शव आज मिला है। उक्त युवक की बीते 16 अक्टूबर को घर से लापता था। स्वजनों ने कोतवाली जौनपुर में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read