HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल

JAUNPUR NEWS : दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल

JAUNPUR NEWS : दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर किया घायल

पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगायी मदद की गुहार
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने मां-बेटी को पीटकर कर घायल कर दिया और मां बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर पीड़ित ने जिलाधिकारी वह पुलिस अधीक्षक को देखकर मदद की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार उदयचंदपुर केराकत निवासी सरोज दुबे पत्नी स्व. राधेश्याम दुबे की आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। सरोज का आरोप है कि पट्टीदार दबंग लोग उसकी आबादी की जमीन पर कब्जा कर रहे जिसका विरोध किया तो उसको लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान उनकी बेटी अनामिका घटना की वीडियो बनाने लगी लेकिन दबंगों ने अनामिका को पकड़कर एक कमरे में बंद कर उसे जमकर पीटा जिससे मां बेटी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए। उनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और पुलिस कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया और पड़ोसी हमेशा धमकाते रहते हैं। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करते हुये मदद की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read