HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी, हालत नाजुक

JAUNPUR NEWS : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी, हालत नाजुक

JAUNPUR NEWS : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी, हालत नाजुक

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत खलीलपुर गांव निवासी त्रिभुवन गौतम 55 वर्ष रविवार को साइकिल से कयार चौराहा पर सामान लेने के लिए गए थे। वहां से सामान लेकर रविवार शाम 4 बजे वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में कयार भरेठी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।

टक्कर लगने से साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और त्रिभुवन गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गये जो घायल को कयार बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए जिला हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं इसकी सूचना किसी ने थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा को दी जिस पर वह तत्काल पहुंचकर डायल 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला हॉस्पिटल भेजे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read