HomeJaunpurJaunpur News : साइकिल चोर पुलिस हिरासत में

Jaunpur News : साइकिल चोर पुलिस हिरासत में

Jaunpur News : साइकिल चोर पुलिस हिरासत में

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से रविवार शाम एक शातिर चोर को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाजार में शाहगंज मार्ग स्थित हार्डवेयर व्यवसायी राजेश अग्रहरि की दुकान पर खड़ी एक साइकिल को बाजार का एक शातिर चोर रविवार को चोरी कर रहा था।

इसी बीच राजेश की निगाह से उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और चौकी पर ले जाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने कहा कि पकड़ा गया चोर इसके पहले भी कई चोरियों में संलिप्त रहा है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read