गोपाष्टमी पर इमलो पाण्डेय पट्टी गौ आश्रय में हुआ गौ पूजन
तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गोपाष्टमी पर मंगलवार को स्थानीय क्षेत्र के अस्थायी गौ आश्रय स्थल इमलो पांडेय पट्टी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गौ पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद गौ माता को तिलक लगाकर माला पहनाते हुये गुड़-चारा खिलाया गया। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने गौ सेवा एवं गौ संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता की सेवा हमारी भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गौ वंश की सेवा और संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने गौवंश की देखभाल और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।











