HomeJaunpurJaunpur News : बेहतर स्वास्थ्य के लिये जीवनशैली प्रबंधन ठीक करेंः डा....

Jaunpur News : बेहतर स्वास्थ्य के लिये जीवनशैली प्रबंधन ठीक करेंः डा. वीएस

Jaunpur News : बेहतर स्वास्थ्य के लिये जीवनशैली प्रबंधन ठीक करेंः डा. वीएस

शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरीः प्रो. निर्मला एस. मौर्य
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पूविवि में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां डायबिटीज और हृदय रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। यह संगोष्ठी फार्मेसी विभाग और लायंस क्लब की ओर से आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि हृदय और डायबीटिज रोग विशेषज्ञ डा. वी. एस. उपाध्याय ने कहा कि आज कि भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली ने सबसे अधिक युवा पीढ़ी को प्रभावित किया है।

दवा के साथ हमें अपनी लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट को ठीक करना होगा। उन्होंने डायबिटीज और हृदय रोग से बचाव हेतु विस्तार से बताते हुए कहा कि आधी उम्र तो आराम से गुजर जाती हैं लेकिन अगली आधी उम्र में चिकित्सक व दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि पहले से ही अपनी जीवनशैली प्रबंधन को बेहतर बनाये। संगोष्ठी की अध्यक्षता करतीं पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया का जिक्र करते हुए कहा कि इस ग्रह पर जो भी बीमारी पैदा हो रही है, उनसे हमें बचना चाहिए। थकावट हमेशा मन में होता है, इसलिए शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना चाहिए। किसी भी बिमारी का समय से इलाज न करना सबसे बड़ी बीमारी है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य ही उसका सबसे बड़ा धन है। इसे संभालकर और संजों कर रखने की जरूरत है।

इसके पहले मुख्य अतिथि डा. उपाध्याय और लायन्स क्लब जौनपुर के अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर प्रो. मानस पांडेय और डा. सुनील कुमार ने सम्मानित किया। लायन्स मण्डल डायबिटीज चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डायबिटीज जागरुकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन डा. सुशील कुमार ने किया। अन्त में डा. धर्मेन्द्र सिंह और कार्यक्रम संयोजक विनय वर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. देवराज सिंह, डा. अशोक श्रीवास्तव, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. प्रदीप कुमार, डा. मनोज मिश्र, डा. सुनील कुमार, डा. आशुतोष सिंह, डा. रजनीश भास्कर, डा. विवेक पांडेय, डा. प्रमोद कुमार, डा. गिरधर मिश्र, डा. मंगला प्रसाद, नीतेश जायसवाल, डा. धीरेंद्र चौधरी, डा. श्याम कन्हैया सिंह, डा. श्रवण कुमार, सचिव अशोक मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, डा. संदीप मौर्य, डा. करूणा निराला, डा. अनुराग मिश्र आदि उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read