HomeJaunpurJaunpur News : तहसील परिसर में जल निकासी के लिये नाली निर्माण...

Jaunpur News : तहसील परिसर में जल निकासी के लिये नाली निर्माण शुरू

Jaunpur News : तहसील परिसर में जल निकासी के लिये नाली निर्माण शुरू

नगर पंचायत का निर्माण कार्य अति सराहनीय
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तहसील परिसर में व्याप्त समस्या के निराकरण की उठायी आवाज
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत लाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमण्डल उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को तहसील की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुये ज्ञापन दिया था। समस्या का समाधान दो दिन में कराने का अल्टी मेटम दिया गया था। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने तहसील में जल निकासी की व्यवस्था करने, तहसील परिसर में बन्द पड़े शौचालय का ताला खोलवाने, मूत्रालय में जल निकासी की व्यवस्था न होने से परिसर में दुर्गंध व गन्दगी फैलने, अधिवक्ता भवन में शौचालय की सफाई, जर्जर भवन को गिरवाकर तहसील अधिवक्ताओं के बैठने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने से सम्बंधित समस्यायें मुख्य थीं।

एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार सुदर्शन कुमार व अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर ने आधा दर्जन मजदूरों को लगाकर रविवार से मंगलवार तक पूरे तहसील परिसर में जल निकासी के लिये युद्ध स्तर पर नाली निर्माण करा दिया। इसके साथ ही शौचालयों,मूत्रालयों की साफ सफाई का भी निर्देश दे दिया। नगर पंचायत के प्रयास की अधिवक्ताओं ने सराहना की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read