Jaunpur News : राजबली के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
जौनपुर। कांग्रेस नेता राजबली उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शोकसभा हुई जहां जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि श्री उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ उपाध्याय के बड़े पुत्र थे।
सदा कांग्रेस की विचारधारा को ताकत देने का काम किये। आज इनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है। इस दौरान मृतक के आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट मौन रखा गया। शोकसभा में प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र निषाद, शीतला पाण्डेय, प्रमोद निषाद, राजकुमार मौर्या, अली अन्सारी, मुफ्ती मेंहदी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। शोकसभा का संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।