Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में शिकायतों और प्रार्थना पत्रों के साथ तहसील भर से लोग पहुंचे। कुल 60 प्रार्थना पत्र दाखिल हुए जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान तहसीलदार महेन्द्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












