HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नकली दवाओं से होने वाली मौतों पर मुख्यमंत्री व...

JAUNPUR NEWS : नकली दवाओं से होने वाली मौतों पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल से की गयी शिकायत

JAUNPUR NEWS : नकली दवाओं से होने वाली मौतों पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल से की गयी शिकायत

जौनपुर। हिन्दुस्तान मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव और भारतीय रेडक्रॉस के स्थाई सदस्य वकार हुसैन ने फर्जी, घटिया और नकली दवाओं से होने वाली मौतों पर चिंता जताई। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामहिम राज्यपाल, स्वास्थ मंत्री और जिलाधिकारी जौनपुर को पत्र भी भेजा। श्री वकार ने लिखा कि दुख का विषय है कि पैसे के लोभ में लोगों को धोखा दिया रहा है।

चिकित्सा के नाम पर लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। हर वर्ष इन्हीं घटिया दवाओं के चलते बहुत से लोगों की मौत केवल नकली दवाओं के कारण ही होती हैं। श्री हुसैन ने कहा कि इस अपराध के दोषी केवल इन फेक मेडिसिन निर्माताओं, माफियाओं, वितरकों, दुकानदारों और इसे कमीशन की लालच में प्रास्क्राइब करने वाले चिकित्सकों को ही नहीं ठहराया जा सकता है, बल्कि इसके दोषी प्रशासन में बैठे संबंधित अधिकारी, एफडीए विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर भी हैं।

श्री वकार के अनुसार बेशुमार मानकविहीन, अवैध मेडिकल स्टोर्स, एजेंसियां केवल भ्रष्टाचार की शक्ति से चल रहे हैं जहां घटिया और नकली दवाओं की भरमार होती है। प्रतिबंधित दवाएं, नारकोटिक्स, मेट्राजिपाम, मैंड्रेक्स और भारी मात्रा में कोडीन युक्त नशीली दवाओं की कालाबाजारी कर युवा नस्लों को तबाह किया जा रहा है।

सफेदपोश अपराधियों द्वारा आर्युवेद या यूनानी दवाओं के लाइसेंस हासिल कर बड़ी— बड़ी कंपनियों की ब्रांडेड दवाओं के रैपर चिपका का उपभोक्ताओं को धोखा दिया जाता है जो केवल भ्रष्ट संबंधित अधिकारियों की कृपा का नतीजा होती है। उन्होंने जनहित में इस पर अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read