HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

JAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। जिला टीबी चिकित्सालय परिसर से सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अप्रैल 2023 का उद्घाटन जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया मालूम हो कि जनपद में संचारी रोग अभियान 1 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, सूचना विभाग अपने निर्धारित कार्य एवं दायित्व के अनुसार कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करायी जायेगी।

दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग से आशा तथा बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य योजना के आधार पर घर—घर जाकर वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने आम-जनमानस अपील किया कि संचारी अभियान में अपना सहयोग दे कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षीकरण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा बाल विकास विभाग, नगर पालिका जौनपुर, डीएमसी यूनीसेफ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सहित अन्य विभागों ने प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read