पत्रकार की दादी के निधन पर साथियों ने जताया शोक
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के गैरवाह गांव निवासी पत्रकार अवनीश पांडेय की 95 वर्षीया दादी करोरा देवी का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को रामनगर बाजार में पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत करोरा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुये शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। शोकसभा में पत्रकार राजेश चौबे, संतोष पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप दुबे, प्रणय तिवारी, आशुतोष दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











