HomeJaunpurJaunpur News:क्रीमी लेयर की तर्ज पर एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण बर्दास्त नहीं:

Jaunpur News:क्रीमी लेयर की तर्ज पर एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण बर्दास्त नहीं:

Jaunpur News:क्रीमी लेयर की तर्ज पर एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण बर्दास्त नहीं:

नीरज पहलवान
सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बन्द के समर्थन में किया पैदल मार्च
प्रशासन ने जुलूस को रास्ते में रोक पत्रक लेकर कराया समाप्त
तेजस टूडे ब्यूरो
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को ‘आरक्षण बचाओ’ संघर्ष समिति ने एक दिवसीय भारत बंद का आह्वान किया है। दलित और आदिवासी संगठनों के भारत बंद को समाजवादी पार्टी समर्थन करते हुए सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है कि जनान्दोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं। पार्टी सुप्रीमो का निर्देश मिलते ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतर भारत बंद का पुरजोर समर्थन करते देखा गया। इसी कड़ी में केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर “दलितों के सम्मान में समाजवादी मैदान में” का जोरदार नारों के साथ पैदल मार्च करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय की तरफ निकल दिए। सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर होते ही आनन—फानन पहुंचे तहसीलदार महेंद्र बहादुर, क्षेत्राधिकारी चंचल त्यागी व प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकर राष्ट्रपति के संबोधन पत्रक को लेते हुए आंदोलन को खत्म कराया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मीडिया से बात करते हुए नीरज पहलवान ने कहा कि क्रीमी लेयर के तर्ज पर एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण बर्दास्त नही करेंगे। देश की वर्तमान सरकार सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर जिस तरह आरक्षण के क्रीमी लेयर में छेड़छाड़ का घृणित कार्य किया जा रहा है, उस नीति का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमारे कार्यकर्ताओं को जगह—जगह रोककर आंदोलन को कमजोर करने का असफल प्रयास करने के बाबजूद भी हमारे कार्यकर्ता तहसील पहुंच भारत बंद का समर्थन करने में सफल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read