HomeJaunpurJaunpur News: इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में लगा बाल मेला

Jaunpur News: इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में लगा बाल मेला

  • इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में लगा बाल मेला

  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को दिया गया उपहार

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के चौकीपुर में स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं विद्यालय स्टाफ़ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के सहयोग से विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यगण, गण्यमान्य नागरिक व अभिभावकों को आमंत्रित करके बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को अनेकों प्रकार के खेल प्रतियोगिता करके पुरस्कार स्वरूप कॉपी, पेंसिल, टॉफी, बिस्किट आदि सामग्री वितरित किया गया।

अंत में मौजूद सभी लोगों को सम्मानित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ममता श्रीवास्तव, सहयोगी सहायक अध्यापिकाएं रश्मि वर्मा, अंकिता उपाध्याय, अंशुजा राय, शिखा मौर्या, को-एडुकेटर कुसुम विश्वकर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री राधा यादव, इंदुबाला यादव, सहायिका लालमनी, निर्मला उपस्थित सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

Must Read