HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने वार्डवार भ्रमण कर जानीं जनसमस्याएं

JAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने वार्डवार भ्रमण कर जानीं जनसमस्याएं

JAUNPUR NEWS : चेयरमैन प्रतिनिधि ने वार्डवार भ्रमण कर जानीं जनसमस्याएं

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने सोमवार को पुरानी बाजार मोहल्ले में जनसमस्याओं को जाना और वार्डवासियों से हालचाल लिया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें समस्याओं की जानकारी दी जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि वार्ड नम्बर 10 और 3 का बड़ा हिस्सा पुरानी बाजार मोहल्ला में आता है।

वहां चेयरमैन प्रतिनिधि श्री सिंह नगर पालिका कर्मियों और संबंधित सभासदों व उनके प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे। लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी लिया तो बताया गया कि मोहल्ले की मुख्य समस्या जल निकासी की है। बरसात का मौसम नजदीक होने की वजह से इस पर काम किया जाना जरूरी है। इसके अलावा भी अन्य समस्याएं सामने आईं जिन्हें प्रतिनिधि ने समय रहते दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।

श्री सिंह ने बताया कि आज उन्होंने इसके अलावा योगीनाथ तिराहा पर दोनों पटरी की नाली व सड़क, तहसील रोड से योगीनाथ तिराहा की नाली, पुरानी बाजार में आरके हॉस्पिटल की गली, कलावती अस्पताल के पास अधूरे पड़े रास्ते का पुनः निर्माण कार्य, योगीनाथ तिराहा के सामने गली के रास्ते के अधूरे कार्य का पुनः निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। इस अवसर पर डा. जावेद, डा. जेपी दुबे, डा. प्रेम प्रकाश, रमेश, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, राकेश श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरी, संतोष अग्रहरी अधिवक्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read