चेयरमैन ने सीसी रोड निर्माण का किया निरीक्षण, दिया निर्देश
तेजस टूडे सं.
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने सोमवार को वार्ड नम्बर 8 नई बाजार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत हो रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान श्री खान ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से देखा। मौके पर संबंधित ठेकेदार द्वारा लाल बालू और अच्छे सीमेंट से मानक के अनुसार सीसी का कार्य बेहतर ढंग से कराया जा रहा था। साथ ही अध्यक्ष जी ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय और निर्माण कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाय। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्य जनता के लिए हैं, इसलिए मानक के अनुसार ही काम होना चाहिये। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।











