HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रधान समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : प्रधान समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : प्रधान समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विवेक त्रिपाठी
सरपतहां, जौनपुर। रास्ते के विवाद में महिला का घर जलाने, तोड़—फोड़ कर तांडव मचाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर प्रधान व साथियों सहित 11 लोगों के खिलाफ सरपतहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप के मुताबिक ग्राम प्रधान भैसौली धर्मेंद्र सिंह गांव की ही महिला नीतू तिवारी से चुनावी रंजिश को लेकर लगातार परेशान करते आ रहे हैं।

14 दिसम्बर 2022 को धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ प्रार्थिनी के घर हमला कर दिये। प्रार्थिनी के घर में घुसकर मारपीट कर शौचालय तोड़ दिए तथा रिहायशी मड़हे को आग के हवाले कर दिये। ग्राम प्रधान मानवता को भी शर्मशार करते हुए महिलाओं, बच्चों व वृद्ध ससुर को भी बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिये। थाने पर जाने पर पुलिस महिला को गाली देकर भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया।

न्यायालय के आदेश पर सरपतहां पुलिस प्रधान धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ सोनू, अरविन्द सिंह, कृष्णकांत, हौसिला पाण्डेय, विवेक, रिशम, राहुल, देवी तिवारी, स्वामीनाथ, अंशु उर्फ़ आशुतोष, आदित्य विक्रम उर्फ़ प्रतीक के खिलाफ धारा 323, 325, 452, 504, 506, 354क, 436, 440, 427, 455, 147, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read