Jaunpur News : योग करने से शरीर रहता है स्वस्थः डीएम
रेडक्रॉस सोसाइटी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रेडक्रास भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके पश्चात योग शिक्षक द्वारा योग कराया गया। रेडक्रास के अध्यक्ष जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही साथ मनुष्य में नवीन ऊर्जा का संचार निरंतर होता रहता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डा. आरके सिंह, सचिव डा. मनोज वत्स तथा कोषाध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय की इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिये सराहना की। विशिष्ट अतिथि सीडीओ सीलम साई तेजा ने कहा कि योग को अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में शामिल करना चाहिये। इस अवसर पर डा. कमर अब्बास, डा. विमला सिंह, रवि सिंह, अनिल गुप्ता, डा. एससी वर्मा, शशिकांत सिंह, अरुण सिंह, संजय उपाध्याय, अनिल गुप्ता, जनार्दन सिंह, नेहा सिंह, राज कुमार बिंद, जनार्दन पांडेय, राघवेंद्र सिंह, सै. मोहम्मद मुस्तफा, पुनीत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सौरभ सिन्हा, भानु सिंह, मनोज गुप्ता, संजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डा. मनोज वत्स ने किया। आभार डा. सन्दीप पाण्डेय ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















