ब्लाकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न डा. संजय यादव बदलापुर, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग के तत्वावधान में बदलापुर विकास खण्ड के बदलापुर खुर्द गांव स्थित खेल के मैदान पर ब्लाकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि खेल द्वारा युवाओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन एवं आपसी सौहार्द की भावना बलवती होती है।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में बदलापुर खुर्द तथा बालीबाल में रारी खुर्द की टीम विजयी रही। 200 मीटर की दौड़ में प्रदीप, मनीष, तिवारी, सौरभ तथा 800 मीटर की दौड़ में मनीष, राहुल, संदीप तथा 1500 मीटर दौड़ में बुलबुल, प्रवेश तथा सौरभ क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के संचालन में ग्राम पंचायत अधिकारी सत्यम प्रकाश यादव एवं ग्राम प्रधान चौधरी का विशेष सहयोग रहा। क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।