HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में ब्रेस्ट कैंसर एवं PMOS जागरूकता संगोष्ठी का हुआ...

Jaunpur News: जौनपुर में ब्रेस्ट कैंसर एवं PMOS जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

  • जौनपुर में ब्रेस्ट कैंसर एवं PMOS जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजी सोसाइटी (JOGS) के तत्वावधान में सेंट पैट्रिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्रेस्ट कैंसर एवं पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PMOS) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष संगोष्ठी की गयी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच एवं शीघ्र निदान के महत्व तथा PMOS के लक्षणों, कारणों और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि सही जानकारी, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का प्रभावी प्रबन्धन सम्भव है।
इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, ब्रेस्ट कैंसर, उसका बचाव, रोकथाम एवं नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया। उपाध्यक्ष डॉ. अम्बर खान ने PMOS के बारे में चर्चा करते हुये इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दिया। डा. दीपशिखा सिंह ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिये उपयोगी बताते हुये महिलाओं एवं किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

 

 

 

 

 

Must Read