HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जीएसटी विभाग के छापेमारी को लेकर व्यापार मण्डल ने...

JAUNPUR NEWS : जीएसटी विभाग के छापेमारी को लेकर व्यापार मण्डल ने राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन

JAUNPUR NEWS : जीएसटी विभाग के छापेमारी को लेकर व्यापार मण्डल ने राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव से मुलाकात कर जीएसटी विभाग (वाणिज्य कर) द्वारा किए जा रहे हैं। सर्वे और छापे के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत के आधार पर सर्वे करने का नियम बताकर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों में भय की स्थिति बना दी गई है। व्यापारी वर्ग भयग्रस्त और दहशत में है।

व्यापारी पहले से ही ऑनलाइन व्यापार वैश्विक मंदी और कोविड-19 से परेशान था और इस समय जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस प्रदेश व्यापी सर्वे को अभिलंब रोकने का निवेदन किया। राज्यमंत्री ने तत्काल जीएसटी विभाग के अधिकारियों से जौनपुर में हो रहे सर्वे के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये जीएसटी विभाग के बड़े अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने की बात कही। साथ ही वित्त मंत्री तक इस समस्या को पहुंचाकर निवारण करने का आश्वासन भी दिया।

प्रदेश युवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि जल्द से जल्द इस तरह के सर्वे बंद होने चाहिए जिससे व्यापारी अपना व्यापार निडर होकर रह सके। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री उत्तरी मनोज साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, मनोज तिवारी, रविंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, शरद टंडन, हाफिज शाह, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, सुधीर साहू, अनिल वर्मा, जगमिंदर निषाद, जगदीश गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read